फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After all, police arrested accused of raping a minor girl

आखिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2020 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
After all, police arrested accused of raping a minor girl
कुराली। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में आखिर सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की ओर से पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिए गए अल्टीमेटम के बाद आखिर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी परमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी एक रसूखदार परिवार से संबंध रखता है। इसलिए पुलिस उसके साथ नरमी बरत रही थी। वहीं इसमामले में चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट के सक्रिय होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद राजनीति पार्टियों ने अपना संघर्ष खतम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस के पास दर्ज करवाए गए बयानों में पीड़िता की मां ने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय लड़की के साथ हुए इस मामले में उसकी चाची को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। क्योंकि इसमें चाची ने आरोपी का साथ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए गठित एक्शन कमेटी ने आरोपी की गिरफ्तारी तक मामले को उठाया था। जिसमें नरेन्द्र सिंह शेरगिल, बसपा नेता रजिन्द्र सिंह ननहेडिया, पंथक अकाली लहर के गुरमीत सिंह शांटू, सीपीएम के सचिव बलवीर सिंह मुसाफिर, पंजाब एकता पार्टी के कुलवंत सिंह सैणी, हरीश कौशल, परमिन्द्र गोल्डी, बलविन्द्र सिंह जापानी और कमलजीत सिंह सिंघपुरा ने कहा कि वे इंसाफ मिलने तक पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कमेटी को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरा इंसाफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed