फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Admission started for graduate and post graduate classes in government college, help desk set up to help

सरकारी कॉलेज में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए दाखिले शुरू, मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई

Sat, 07 Aug 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Admission started for graduate and post graduate classes in government college, help desk set up to help
मोहाली। शहीद मेजर हरमिंद्ररपाल सिंह (शौर्य चक्र विजेता) सरकारी कॉलेज, फेज-6 में दाखिले के लिए जंग शुरू हो गई है। कोरोना महामारी में छात्रों की सेहत को ध्यान में रखकर इस बार दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। पहले चरण में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं के पहले सेमेस्टर के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जतिन्दर कौर ने बताया कि छात्रों को दाखिला फार्म भरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए कॉलेज में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया। जहां पर ऐसे छात्रों की मदद की जाएगी। जो भी योग्य छात्र हैं, वे इस मौके का लाभ उठाएं। दाखिला प्रक्रिया राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए ऑनलाइन दाखिला पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसके लिए छात्रों को (https://admission.punjab.gov.in) पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

वहीं, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से जारी अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक प्रवेश स्तर के दाखिलों की अंतिम तारीख बिना लेट फीस के 19 अगस्त रखी गई है। यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत पेश आती है तो वह कॉलेज में स्थापित हेल्प डेस्क की मदद ले सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज के हेल्प डेस्क की सहायता लेते समय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में एक मात्र सरकारी कॉलेज है। जहां पर मोहाली शहर के अलावा साथ लगते गांवों से भी छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। उक्त कॉलेज से कई नामी छात्र निकले हैं। जिन्होंने पॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अच्छी पहचान बनाई हुई है। इसके अलावा कॉलेज के निकले छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed