फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration will issue temporary licenses of firecrackers by draw for Diwali and Prakash Parv

दिवाली और प्रकाश पर्व के लिए पटाखों के अस्थायी लाइसेंस ड्रॉ से जारी करेगा प्रशासन

Thu, 14 Oct 2021 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Administration will issue temporary licenses of firecrackers by draw for Diwali and Prakash Parv
मोहाली। भले ही दिवाली पर चंडीगढ़ में लोग पटाखे नहीं चला पाएंगे, लेकिन वीआईपी शहर में दिवाली और गुरुपर्व पर आतिशबाजी होगी। जिला प्रशासन की तरफ से बुधवार को पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस अलॉट करने का फैसला लिया गया। इस संबंधी लोगों से आवेदन भी मांगे गए हैं। डीसी ईशा कालिया ने अधिकारियों से मीटिंग के बाद इस बारे में फैसला लिया कि 26 अक्तूबर को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में इस संबंधी ड्रॉ निकाला जाएगा। सभी नियम व शर्तों की जानकारी सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। पटाखों के लाइसेंस जारी करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने तय किया है कि 18 से 20 अक्तूबर तक लोगों से पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस अलॉट करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए लोगों को सेक्टर-76 से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित सेवा केंद्र के कमरा नंबर 121 में आवेदन करने होंगे। आवेदक पंजाब सरकार की वेबसाइट https://punjab.gov.in/forms पर दिए लिंक Temporary Licences for Sale of Firecrackers से अर्जी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उन्हें जिले का निवासी होने का कम से दो सबूत के साथ अर्जी देनी होगी। जिला प्रशासन हर साल एक तय सीमा में पटाखों के लाइसेंस जारी करता है। साथ ही पटाखों के लिए जगह भी तय की जाती है। हालांकि कुछ लोगों द्वारा नियम तोड़कर पटाखे बेचने की बातें भी सामने आती रही हैं। जिन पर बाकायदा केस तक दर्ज किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed