फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of robbing an elderly doctor by tying him with a turban arrested after three years

Mohali News: बुजुर्ग डॉक्टर को पगड़ी से बांधकर लूटपाट करने का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing an elderly doctor by tying him with a turban arrested after three years
चंडीगढ़। सेक्टर-35 में बुजुर्ग डॉक्टर को घर के अंदर पगड़ी से बांधकर लूटपाट करने वाले केयरटेकर को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने तीन साल बाद सेक्टर-43 के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संगरूर (पंजाब) के सुनाम स्थित उधम नगर निवासी जगसीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अक्तूबर 2020 में सेक्टर-35 निवासी डॉ. शिवशंकर पाठक ने अपने घर के केयरटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने जगसीर को अपने मकान के केयरटेकर के रूप में रखा था और घर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद कमरा उसे रहने के लिए दिया था। कुछ दिन बाद जगसीर ने रूम खाली कर दिया और नौकरी छोड़कर सामान के साथ जाने लगा। शिकायतकर्ता ने जब उसे अपना सामान चेक कराने को कहा तो जगसीर भड़क गया। गुस्से में उसने बुजुर्ग को अपनी पगड़ी से घर के अंदर बांध दिया और घर से 15 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूटकर भाग गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डॉ. शिवशंकर के बयान दर्ज किए। मामले में डीएसपी दक्षिण/पश्चिम चरणजीत सिंह विर्क ने एसएचओ-36 ओमप्रकाश की अगुवाई में एक टीम बनाई। पुलिस टीम ने आरोपी को तीन साल बाद सेक्टर-43 के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि
- 11 अक्तूबर 2013 को सिटी सुनाम थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है
- 16 मार्च 2016 को पंजाब के पुलिस थाना छजली में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है
- 12 अक्तूबर 2016 को पंजाब के धर्मगढ़ पुलिस थाने में डकैती व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed