फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of firing in Climate tower said - Who did not shoot in the melee

जलवायु टावर में हुए गोलीकांड का आरोपी बोला- हाथापाई में पता नहीं चला गोली किसने चलाई

Mon, 29 Jun 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing in Climate tower said - Who did not shoot in the melee
खरड़। सन्नी एनक्लेव के जलवायु टावर में शनिवार को हुए गोलीकांड के आरोपी राजेश मलिक को सदर पुलिस खरड़ ने रविवार को खरड़ अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। थाना सदर खरड़ के आईओ एएसआई गुरनाम सिह ने बताया गंभीर घायल नरिंदर वर्मा मोहाली के एक निजी अस्पताल में भरती है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर उसके हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, गोली चलाने वाला आरोपी राजेश मलिक वायु सेना से फ्लाइंग लेफ्टिनेंट पद से रिटायर्ड है। जबकि इस गोली कांड में घायल नरिंदर वर्मा भी एयर फोर्स से रिटायर्ड है। पुलिस ने हिरासत में राजेश से पूछताछ की गई तो उसने अपनी दोनों बाजू, टांगों व पीठ पर झगड़े में चोट और रगड़ के निशान दिखाए। राजेश ने कहा कि शनिवार की घटना में सोसाइटी के प्रधान पद के चुनाव का कोई लेना-देना नहीं है। राजेश ने बताया कि उसके खिलाफ किसी ने उसकी नौकरी के दौरान जमा करवाए गए शिक्षा के कागजात जाली जमा करने की शिकायत की हुई है। जिसकी जांच सीआईडी कर रही है। इस केस में वह भी गवाह है। वह इसी केस को लेकर 8 जून को चंडीगढ़ ऑफिस में गवाही देने गया था। शनिवार शाम जब वह साइकिल से अपने घर जा रहा था तो नरिंदर व उसके भाई ने उससे गाली देकर कहा कि वह मेरेखिलाफ गवाही दे आए। यह कहते हुए नरिंदर अपने भाई और दो नौकरों के साथ पास आ गए और धक्का देकर मुझे साइकिल से गिरा दिया और मेरे साथ मारपीट की। वह किसी तरह बचकर भागा और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर ले आया और उन्हें डराने को हवाई फायर किया। इसी बीच नरिंदर, उसका भाई व दोनों नौकर उसके साथ भिड़कर रिवॉल्वर छीनने लगे। तभी छीनाझपटी में रिवॉल्वर पर किसी का हाथ लगने से गोली चल गई और मुझे पता भी नहीं चला। मैंने गोली नहीं चलाई
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि अभी जांच के लिए आरोपी की रिवॉल्वर का लाइसेंस बरामद करना बाकी है।।
घायल नरिंदर का हुआ ऑपरेशन, सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन
वहीं रविवार को जलवायु टावर सोसाइटी के लोगों ने इस गोलीकांड की घटना को लेकर रोष प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने में लगी है। इसके विरोध में वह कल खरड़ के डीएसपी को मिलेंगे। अभी अस्पताल में दाखिल घायल नरिंदर वर्मा की हालत में सुधार है। कल रात पेट का ऑप्रेशन कर गोली बाहर निकाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed