फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   According to the opinion and needs of the councilors in the city, development work will start

शहर में पार्षदों की राय और जरूरतों के हिसाब से शुरू होंगे विकास कार्य

Fri, 25 Mar 2022 02:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
According to the opinion and needs of the councilors in the city, development work will start
मोहाली। नई बनी आप की सरकार के बाद पार्षदों की राय से जरूरत के हिसाब से ही शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर निगम की ओर से सभी पार्षदों से उनके एरिया में होने वाले कामों की सूची मांगी गई है, जिससे तय समय से एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू करवा दिए जाएं। इस संबंधी नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का कहना है कि उनका लक्ष्य शहर के लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाना है। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य में नई सरकार बनने के बाद से नगर निगम ने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है। केवल आम लोगों को ध्यान में रखकर ही सभी विकास कार्यों की रणनीति बनाई जा रही है। इतना नहीं अकसर हाउस की मीटिंग में विपक्षी गुट के पार्षद आरोप लगाते थे कि उनके वार्डों में काम नहीं करवाए जा रहे हैं, लेकिन इस बार उनसे यह मौका भी मेयर ने छीन लिया है। नगर निगम के 50 वार्डों के पार्षदों अपने इलाके में होने वाले कामों की सूची मांगी गई। जैसे ही यह पार्षद अपने विवरण नगर निगम में पहुंचा देंगे, उसके बाद निगम का इंजीनियरिंग विंग सक्रिय हो जाएगा। साथ ही पहल के आधार पर एस्टीमेट बनाए जाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों की मुताबिक अप्रैल से नए विकास कार्य शुरू होंगे। ऐसे में कोशिश है कि हर इलाके में एक ही तरह से विकास कार्य चलें। साथ ही इलाके के लोगों को नगर निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का पूरा फायदा मिल पाए। याद रहे कि इस बार जो नगर निगम ने प्रस्तावित बजट पास कर निकाय विभाग को भेजा है, उसमें भी लोगों पर किसी तरह कोई नया बोझ नहीं डाला गया है। अधिकतर फोकस सड़कों, पार्कों, पीने वाले पानी और अन्य सेहत सुविधाओं पर ही नगर निगम का रहा है।
विज्ञापन

शहर में पानी की सप्लाई सुधारने पर फोकस
नगर निगम का फोकस पूरे शहर में पानी की सप्लाई सुधारने में लगा हुआ है। भले ही पूरे शहर में नहरी पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। जिससे अगर किसी दिन सप्लाई लाइन में दिक्कत आ जाए तो ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई हो सके। इस दौरान फेज-9 में नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इसके अलावा पानी की सप्लाई से जुड़ी पूरी मशीनरी को अपग्रेड किया जा रहा है। इतना ही नहीं अब पानी की सफाई संबंधी भी पूरा काम आटोमेटिक मशीनों से होगा। इसके अलावा पानी की सप्लाई पर नजर रखने के लिए स्काडा सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed