फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accident in mohali on airport road

नींद की झपकी आने पर बेकाबू सेंट्रो कार फुटपाथ से टकराई, महिला की मौत

Tue, 16 Jul 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accident in mohali on airport road
मोहाली। सेक्टर-82 स्थित एयरपोर्ट रोड पर रविवार रात को बेकाबू हुई सेंट्रो कार फुटपाथ से टकरा गई। कार सवार महिला विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे शहर के एक नामी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोहाना थाने के एएसआई व मामले के जांच अधिकारी वरमा सिंह ने बताया कि यह हादसा देर रात को हुआ था। अमित नाम का व्यक्ति सेंट्रो कार में अपनी सास के साथ जा रहा था। अमित ने बताया कि उसे झपकी लग गई थी। इस दौरान सेक्टर-82 में उसकी कार बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इसके बाद गाड़ी तेज होने के बाद आगे जा रही एक अन्य कार से टकरा गई, जिसमें वह और उसकी सास जख्मी हो गए। सास को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed