{"_id":"5797c1544f1c1b697d21f12d","slug":"accident-chandigarh-ambala-highway-car-accident-traffic-police-chandigarh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई कार, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई कार, हाईवे पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
हाईवे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर एक कार ट्रक से टकरा गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। लेकिन हादसे के बाद वाहन चालकों में हुई तकरार जाम का कारण बनी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम काले रंग की फोर्ड फीगो कार चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जा रही थी। यह कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई। हादसे के बाद वाहन चालकों में तकरार शुरू हो गई जो कुछ देर में ही हाथापाई तक पहुंच गई। सड़क के बीचों बीच हुई तकरार व हादसे के कारण हाईवे पर चंडीगढ़ की ओर जाने वाली तरफ जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों व उनमें सवार लोगों को परेशानी का करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हादसाग्रस्त वाहनों को हटा कर जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों व उसमें सवार लोगों ने राहत की सांस ली। जाम करीब आधा घंटे तक लगा रहा। इसमें चंडीगढ़ के अस्पताल में जा रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही। एंबुलेंस में मरीज के परिजन काफी चिंता में रहे।