फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Abhay's innings of 102 runs...Trident Stallions defeated Intersoft Titans and reached the semi-finals.

Mohali News: 102 रन की अभय पारी...इंटरसॉफ्ट टाइटंस को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा ट्राइडेंट स्टैलियंस

Mon, 24 Jun 2024 06:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Abhay's innings of 102 runs...Trident Stallions defeated Intersoft Titans and reached the semi-finals.
चंडीगढ़। ट्राइडेंट स्टैलियंस ने शेर-ए-पंजाब टी20 कप का सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। नौवें लीग मैच में ट्राइडेंट ने इंटरसॉफ्ट टाइटंस को आठ विकेट से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की की। अभय चौधरी ने 52 गेंद पर नाबाद 102 रन की पारी खेली जबकि गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट हासिल किए। टीम की 9 मैचों में ये छठी जीत है और 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


रविवार को आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल पीसीए क्रिकेट स्टेडियम मोहाली पर खेले गए मैच में ट्राइडेंट स्टैलियंस के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टाइटंस के लिए पुखराज मान ओपनिंग करने उतरे और आक्रामक शॉट्स लगाए। वह सात गेंद पर 20 रन ही बना सके और गेंदबाज गुरविंदर ने उन्हें चलता कर दिया। इसके बाद ट्राइडेंट के गेंदबाजों ने इंटरसॉफ्ट के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। मिडिल ऑर्डर में जश्नप्रीत सिंह ने 25, ईमानजोत सिंह ने 22 और अभिनव शर्मा ने 20 रन का योगदान देते हुए स्कोर को 20 ओवर में 145/9 रन तक पहुंचाया। सिद्धार्थ कौल ने 11 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए।
विज्ञापन

ट्राइडेंट स्टैलियंस की ओर से गुरनूर बराड़ एक बार फिर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 बल्लेबाजों को चलता किया। आर्यमान सिंह ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए । गुरविंदर सिंह ने भी 2 विकेट, जबकि जस इंदर सिंह और ध्रुव मित्तल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम ट्राइडेंट स्टैलियंस के लिए अभय चौधरी ने आक्रामक शॉट्स खेले, लेकिन कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 18 रन पर विकेट गंवा दिया। आर्यन शर्मा भी 6 ही रन बना सके, लेकिन सलिल अरोड़ा ने उनका साथ दिया। अभय चौधरी ने रनों की रफ्तार को जारी रखा। उन्होंने 52 गेंद पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद शतक जड़ते हुए 102 रन बनाए। अभय ने 196.15 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए अहम शतक लगाया। सलिल 18 रन बनाकर नाबाद लौटे और दोनों ने 15.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर टीम की जीत पक्की कर दी। इंटरसॉफ्ट टाइटंस के गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं डाल सके और ट्राइडेंट के ओपनर अभय लगातार रन बनाते रहे। इमानजोत सिंह और युवराज सिंह ने 1-1 विकेट झटका जरूर, लेकिन दोनों ही गेंदबाज महंगे साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed