फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'AAP' candidate sent 100 crore defamation notices to three leaders

‘आप’ उम्मीदवार ने तीन नेताओं को भेजा सौ करोड़ का मानहानि नोटिस

Wed, 12 Jan 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
'AAP' candidate sent 100 crore defamation notices to three leaders
मोहाली। आम आदमी के विधानसभा हलका मोहाली के उम्मीदवार और पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने उनके खिलाफ गलत प्रचार करने वाले तीन लोगों को सौ करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। इन लोगों में गुरतेज सिंह पन्नू, शिरा बनभोरा और मोहरा सिंह शामिल हैं। यह तीनों आप के ही नेता हैं। कुलवंत सिंह का कहना है कि ऐसा करके उक्त तीनों नेताओं ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिला यूथ विंग के प्रेसिडेंट गुरतेज सिंह पन्नू, शीर बनभोरा और मोहरा सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने आप के उम्मीदवार एवं पूर्व मेयर कुलवंत सिंह पर टिकट खरीदने-बेचने के आरोप लगाए थे। कुलवंत सिंह का कहना कहना है कि यह सभी आरोप पूरी तरह से झूठे, तथ्यों से दूर और मनगढ़ंत हैं। ऐसा करके उक्त नेताओं ने उनकी छवि को धूमिल किया है। कुलवंत सिंह ने कहा कि वास्तविकता यह है कि आम आदमी पार्टी ने उनके नगर परिषद के अध्यक्ष और फिर नगर निगम के पूर्व मेयर के रूप में की गई समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में किए गए काम को देखते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि उक्त लोगों की तरफ से लगाए गए आरोप झूठ का एक पुलिंदा हैं। उन्होंने कहा कि उक्त लोग पार्टी में उम्मीदवार बनने के लालच में आए थे। लेकिन जब उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने पार्टी पर ही इस तरह के आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरवादियों का पार्टी में कोई स्थान नहीं है। शहर के लोग समझदार हैं, उन्हें शहर के लोग अच्छी तरह समझते हैं। इन नेताओं से उन्हें सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed