फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A pedestrian was first hit by a car and then crushed by a truck on the Kharar-Kurali Highway

Mohali News: खरड़-कुराली हाईवे पर राहगीर को पहले कार ने मारी टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला

Wed, 29 Oct 2025 12:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A pedestrian was first hit by a car and then crushed by a truck on the Kharar-Kurali Highway
मोहाली। खरड़-कुराली हाईवे पर बीती रात भीषण सड़क हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात करीब 11.20 बजे म्यूजिक गेट मार्केट के सामने हुआ। राहगीर को पहले तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। राहगीर जब बीच सड़क पर गिरा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसको कुचल दिया। टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भी भागने की कोशिश की लेकिन अमायरा मार्केट के पास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस भीषण हादसे में एक पल्सर बाइक सवार को भी टक्कर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बाइक सवार को कार ने टक्कर मारी या ट्रक ने। पुलिस अभी तक मृतक राहगीर और घायल बाइक सवार की पहचान नहीं कर पाई है। घायल बाइक सवार का पर्स और मोबाइल फोन भी मौके से गायब हो गए। घायल बाइक सवार को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल प्रबंधन ने फीस विवाद के चलते उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने हंगामा किया और बाद में एंबुलेंस का इंतजाम कर उसे मोहाली के फेज- 6 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed