फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A passerby collided with a bullet rider in the middle of the night, both died

आधी रात बुलेट सवार से टकराया राहगीर, दोनों की मौत

Sun, 01 Aug 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
A passerby collided with a bullet rider in the middle of the night, both died
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर स्थित टीडीआई के नजदीक शुक्रवार की रात डेढ़ बजे एक सड़क हादसे में दो लोगोें की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जिस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार एक पैदल जा रहे एक राहगीर के साथ टकरा गया। बुलेट मोटरसाइकिल चालक की पहचान 28 वर्षीय गुरबीर सिंह निवासी गांव दाऊं के रूप में हुई है। जबकि पैदल जा रहे व्यक्ति की पहचान नहीं हुई। उसकी उम्र करीब 55-60 साल है और पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस दौरान हुआ जब गुरबीर सिंह मोहाली से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गांव दाऊं जा रहा था। जब वह एयरपोर्ट रोड पर स्थित टीडीआई के नजदीक पहुंचा तो वह पैदल जा रहे एक व्यक्ति के साथ टकरा गया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बुरी तरह गंभीर जख्मी होकर लहूलुहान हो गए। साथ ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसमें से मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। उसके शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। अगर उसकी पहचान नहीं हो पाई तो, पुलिस उसका दाह संस्कार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed