{"_id":"681a6ba869e6918a430d41ec","slug":"a-moving-car-caught-fire-on-zirakpur-flyover-causing-damage-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128766-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर के फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी आग, नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर के फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी आग, नुकसान
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर बने फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब चंडीगढ़ नंबर की एक टाटा नैनो कार अंबाला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब कार फ्लाईओवर पर पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई।
लोगों ने बताया कि आग लगते ही कार चालक ने तुरंत बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी, ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। जब तक दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाई तब तक कार पूरी तरह जल गई थी। जलती आग के कारण फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी मशक्कत से खुलवाया। फायर ऑफिसर महेश शर्मा ने बताया कि आग की सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।