फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A monk living in a cremation ground was killed

श्मशान घाट में रहने वाले साधु की हत्या

Wed, 18 Mar 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
A monk living in a cremation ground was killed
डेराबस्सी। स्थानीय बरवाला रोड पर स्थित सैनी श्मशान घाट में रह रहे एक 50 साल के साधु की गत सोमवार की रात किसी अज्ञात ने हत्या कर दी है। पुलिस को मौके से खून से सनी ईंट और टूटी हुई कस्सी मिली है। मृतक पिछले 7 साल से इसी श्मशान घाट में रह रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस की फोरेंसिक जांच टीम और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ टीम ने मौके पर जांच के बाद कुछ सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव 72 घंटो के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी, जबकि प्राथमिक जांच यह कत्ल का केस लग रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 50 साल का रामानंद गिरि था और वह पिछले 7 साल से उक्त श्मशान घाट में बने मंदिर के साथ वाले कमरे में रह रहा था और यहां श्मशान घाट और मंदिर की देखरेख करता था और घरों में मांग कर अपना पेट भरता था। रामानंद भांग पीने का आदी था और रोजाना उसके पास कई भांग पीने वाले बैठे रहते थे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब राजिंद्र सिंह नाम का व्यक्ति घड़े में पानी भरने आया तो उसने देखा कि साधु का शव खून से सना पड़ा था और उसके माथे पर चोट का गहरा निशान था, जिससे खून बह रहा था। उसके पास खून से सनी एक ईंट और कस्सी पड़ी थी। राजिंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने कहा कि बरामद हुई ईंट और टूटी हुई कस्सी कब्जे में ले ली है। मृतक के कमरे से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed