फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A minor had murdered a painter after he was stopped from drinking alcohol.

Mohali News: शराब पीने से टोकने पर नाबालिग ने की थी पेंटर की हत्या

Tue, 24 Sep 2024 07:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
A minor had murdered a painter after he was stopped from drinking alcohol.
आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने बाल सुधार गृह भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। सोमवार को ढकोली में पेंटर मुकेश की हत्या के बाद शव नाले में फेंक दिया गया था। हत्या की गुत्थी को ढकोली पुलिस ने सुलझा लिया है। पेंटर मुकेश की हत्या साढ़े 15 साल के नाबालिग लड़के ने की थी। दोनों में शराब के नशे में झगड़ा हुआ, जिसके बाद नाबालिग ने मुकेश की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

डीएसपी जीरकपुर जसपिंदर सिंह ने बताया कि मुकेश ने अपने ठेकेदार के साथ पहले शराब पी और उसके बाद वह ठेकेदार को छोड़ने उसके घर चला गया। घर आते वक्त मुकेश ने शराब पी रहे आरोपी नाबालिग को देखा तो उसे टोका। जिसके बाद उनकी बहस हो गई। नाबालिग ने अपने हाथ में डाला हुआ कड़ा निकाला और मुकेश के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद ईंट उठाकर उसके सिर पर वार किए और बाद में चारपाई के पाए से भी उस पर हमला किया। इस हमले के बाद मुकेश बेहोश हो गया। इसके बाद नाबालिग वहां से घर चला गया और मुकेश सड़क पर पड़ा रहा। करीब डेढ़ घंटे बाद नाबालिग दोबारा नहा धोकर वापस आया और मुकेश से कहा कि क्या वह उसे डॉक्टर के पास ले जाए तो मुकेश ने उसे सुबह देख लेने की धमकी दी। इस पर नाबालिग तैश में आ गया और उसने वहां छिपाई तलवार से उसके मुंह व सिर पर हमला कर दिया। इससे मुकेश की मौत हो गई तो नाबालिग उसे घसीटकर नाले तक ले गया और उसमें फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वारदात में इस्तेमाल की तलवार, पाया, ईंट व कड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस मान रही है कि आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है, क्योंकि जिस तरह से उसने तलवार छिपा रखी थी, इससे जाहिर होता है कि उसने तलवार किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ही छिपाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुकेश का शव सोमवार सुबह गंदे नाले से मिला था। उसके मुंह पर घाव थे। सुबह सैर करने आए राहगीरों ने नाले में शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। वारदात ढकोली की वसंत विहार कॉलानी फेज-3 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed