{"_id":"6866da1cdc4d96356f0c7e99","slug":"a-member-of-a-gang-that-robbed-people-at-knife-point-was-arrested-case-registered-against-six-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130813-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, छह पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, छह पर मामला दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुलिस ने चाकू दिखाकर लूटपाट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सन्नी कुमार निवासी गांव नोजल जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। आरोपी बड़माजरा में एक किराये के घर में रह रहा था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने सन्नी के अलावा कुछ छह लोगों पर मामला दर्ज किया है, जिनमें तीन की पहचान हुई है बाकी तीन अज्ञात है।
बलौंगी थाने के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी के एएसआई सुरजीत सिंह, एएसआई सुखमंदिर सिंह और महिला सिपाही राजविंदर कौर गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक जोकि चाकू की नोक पर रात के समय लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देता है, बलौंगी एरिया में घूम रहा है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सन्नी व उसके साथी विशाल उर्फ सन्नी निवासी गांव नवादिया पिली भगत यूपी व दुष्यंत वर्मा निवासी गांव झाड़वाली जिला बिजनौर यूपी व तीन अज्ञात के खिलाफ थाना बलौंगी में मामला दर्ज किया है। सन्नी के अलावा बाकी सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।