{"_id":"6a00ed422a410edfec078678","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-decoration-material-at-akm-palace-causing-a-stampede-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142306-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एकेएम पैलेस में डेकोरेशन के सामान में लगी भीषण आग, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एकेएम पैलेस में डेकोरेशन के सामान में लगी भीषण आग, मची भगदड़
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर एकेएम पैलेस के बैक साइड पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैलेस के बाहर रखे शादी समारोहों में इस्तेमाल होने वाले डेकोरेशन के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और दहशत का माहौल बन गया। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर राजीव कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया गया।
आग की भयावहता को देखते हुए मोहाली और डेराबस्सी से भी अतिरिक्त फायर टेंडर मंगवाए गए, ताकि आग को जल्द से जल्द काबू किया जा सके। आग लगातार फैल रही थी और डेकोरेशन के ज्वलनशील सामान के कारण लपटें और तेज हो रही थीं। फायर विभाग की टीमों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
गनीमत यह रही कि आग पैलेस के मुख्य भवन तक नहीं पहुंची। आग अंदरूनी हिस्से में फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और भारी नुकसान होने की आशंका थी। फायर विभाग की तत्परता और अधिकारियों की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान जीरकपुर-पटियाला रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने यातायात को संभाला और धीरे-धीरे जाम खुलवाकर आवाजाही सामान्य करवाई।
विज्ञापन
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग मामले की जांच में जुट गया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील वस्तु के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।