फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A jeweler's shop in Dhakoli was broken into and lakhs of rupees stolen, but no case was registered even after three days

Mohali News: ढकोली में सराफ की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, तीन दिन बाद भी केस दर्ज नहीं

Sat, 28 Mar 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A jeweler's shop in Dhakoli was broken into and lakhs of rupees stolen, but no case was registered even after three days
जीरकपुर। क्षेत्र के गुरुद्वारे के सामने स्थित दी जोर्डिक जेम्स ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी शॉप में बुधवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने रात करीब ढाई बजे से 3:30 बजे के बीच शटर तोड़कर दुकान में घुसकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक रुस्तम सोनी के अनुसार चोर दुकान से करीब ढाई किलो चांदी, दो तोले सोना और करीब एक लाख रुपये के कीमती रत्न लेकर भाग गया। इसके अलावा दुकान में लगी एलसीडी और सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर साथ ले गए, जिससे चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक चोरी से करीब 8 से 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस द्वारा सिर्फ जांच का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दुकान मालिक ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाए तो चोरों को पकड़ा जा सकता है। वहीं, क्षेत्र के व्यापारियों में भी इस घटना को लेकर रोष है और उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed