फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A Jammu girl was raped, a case has been registered

Mohali News: जम्मू की युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Fri, 07 Nov 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A Jammu girl was raped, a case has been registered
जीरकपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के अनुसार आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ लक्की निवासी जीरकपुर ने शादीशुदा होने के बावजूद उसको धोखा दिया। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में छापा मार रही है।
विज्ञापन

जम्मू की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले हरविंदर सिंह उर्फ लक्की को वह नौकरी की तलाश में मिली थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद हरविंदर सिंह लक्की ने कहा कि वह उसे अपने दफ्तर में नौकरी पर रख लेगा और उसे जम्मू से अपने पास बुला लिया। जम्मू से आने के बाद उसने उसे अपने फ्लैट पर रखा। कुछ समय बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब चार माह बाद युवती को पता चला कि हरविंदर सिंह उर्फ लक्की पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन

उसका एक बेटा भी है। पूछने पर लक्की ने युवती से कहा कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। वह उसके साथ ही शादी करेगा। उस पर भरोसा करके वह दोबारा उसके साथ रहने लगी। इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले लक्की अपना सामान लेकर चला गया और नहीं लौटा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed