{"_id":"5f35a4468ebc3e3cb16553d8","slug":"a-child-holding-a-pigeon-in-kharar-fell-from-the-sixth-floor-and-died-mohali-news-pkl384626298","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में कबूतर पकड़ रहे बच्चे की छठी मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ में कबूतर पकड़ रहे बच्चे की छठी मंजिल से गिरकर मौत
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव स्थित सन्नी व्यू सोसायटी में अपने दोस्त के साथ कबूतर पकड़ रहे 12 साल के एक बच्चे की छठी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित वर्मा के रूप में हुई है और वह मूलरूप से यूपी के हरदोई का रहने वाला था। हालांकि इन दिनों जंडपुर में अपने परिवार सहित रह रहा था।
सदर थाना खरड़ की पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले के जांच एसआई केवल कृष्ण ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने धारा-174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे के पिता सुरेश वर्मा ने बताया कि वीरवार को सुमित अपने दोस्त के साथ मंदिर के सामने स्थित क्वार्टरों में कबूतर पकड़ने गया था। कबूतर पकड़ते समय उसके बच्चे ने एक रस्सी पकड़ी हुई थी और इसी के सहारे दीवार पर बढ़ा। लेकिन रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई और बच्चा छठी मंजिल से गिर गया। गंभीर हालत में उसे खरड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।