फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A case has been registered against a youth for possessing illegal weapons and promoting them on social media.

Mohali News: नाजायज हथियार रखने व सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रचार करने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 29 Dec 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against a youth for possessing illegal weapons and promoting them on social media.
मोहाली। मोहाली के आईटी सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाजायज हथियार रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रचार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमन पत्तरा निवासी गांव कुरड़ी जिला मोहाली के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर की रात करीब पौने 11 बजे एयरपोर्ट रोड के स्लिप रोड के पास शराब ठेके के नजदीक नाकाबंदी और गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विशेष मुखबिर से सूचना मिली कि अमृतपाल सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, उसके पास नाजायज हथियार हैं। बताया गया कि वह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड कर गन कल्चर को बढ़ावा दे रहा है। किसी भी समय किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना को गंभीरता से लेकर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की सूचना कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है। आरोपी की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed