फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A car hit a man who was going to office after booking a ride and died

Mohali News: कार ने मारी टक्कर, राइड बुक करवाकर दफ्तर जा रहे युवक की मौत

Wed, 17 Sep 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A car hit a man who was going to office after booking a ride and died
मोहाली। राइड बुक करवाकर दफ्तर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल फेज-6 लाया गया। एक की गंभीर हालत के चलते उसे जीएमसीएच-32 रेफर किया गया लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक 30 वर्षीय पंकज कन्नू था। वह मूल रूप से जगती कॉलोनी जम्मू का रहने वाला था।
विज्ञापन

घायल बाइक चालक हरसमिंदर सिंह निवासी कन्यावाली कला जिला श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार चालक बहादुर सिंह निवासी सोहाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राधा कृष्ण कन्नू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 15 सितंबर को उसने सेक्टर-86 वुडलैंड हाइट्स अपने घर से मोटरसाइकिल राइड बुक की थी। वह पीछे बैठा था। बाइक हरसमिंदर सिंह चला रहा था। किसी अज्ञात कार चालक ने उन्हें वेव स्टेट सेक्टर-86 में अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। कार चालक उन्हें अपनी कार में सिविल अस्पताल ले गया जहां पंकज की हालत गंभीर होने के चलते उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed