{"_id":"681a6cda99c1a5d21b089f6a","slug":"a-3-year-old-girl-was-bitten-by-a-dog-she-got-12-stitches-on-her-head-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128778-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीन साल की बच्ची को कुत्ते ने नोचा, सिर में लगे 12 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीन साल की बच्ची को कुत्ते ने नोचा, सिर में लगे 12 टांके
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के वार्ड नंबर-5 के मॉडर्न एनक्लेव में एक लावारिस कुत्ते ने घर के पास खेल रही एक तीन साल की एक बच्ची को बुरी तरह नोच डाला।
इससे घायल बच्ची वैष्णवी के सिर में 12 टांके लगे हैं। उसका पंचकूला के सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल वैष्णवी के पिता कुमोद राम ने बताया कि वह मजदूरी करता है और मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर के पास ही शटरिंग की दुकान पर काम कर रहा था। तभी उसकी बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो मैं भागकर वहां पहुंचा तो देखा एक लावारिस कुत्ता मेरी बेटी वैष्णवी को नोच रहा था तो उसने कुत्ते से बच्ची को मुश्किल से छुड़ाया। इसके बाद वह बेटी को पंचकूला के सिविल अस्पताल में ले गया। यहां डाक्टरों ने उसके सिर में 12 टांके लगाए हैं और अभी उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वैष्णवी के माता-पिता ने कहा कि आज तो कुत्ते ने घर के पास ही हमला किया था तो उन्होंने अपनी बेटी की जान बचा ली। वार्ड पार्षद नेहा शर्मा ने नगर परिषद की डॉग कैचर टीम को बुलाकर सोसाइटी और आसपास से नौ कुत्तों को पकड़वाकर डॉग पाउंड भिजवाया है।