फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   तीन थानों को मिलेगी नई बिल्डिंग

तीन थानों को मिलेगी नई बिल्डिंग

Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
तीन थानों को मिलेगी नई बिल्डिंग
- पंजाब हाउसिंग कारपोरेशन ने बिल्डिंग बनाने का लिया फैसला
विज्ञापन

- प्राइवेट कंपनी करेगी काम, मार्च में शुरू होगा काम
- पुलिस प्रोजेक्ट में नोडल एजेंसी के रूप में करेगी काम

अमित शर्मा
मोहाली। जिले के तीन थानों को जल्द ही नई बिल्डिंग मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ यह बिल्डिंग बनाई जाएगी। इमारतों के लिए जगह की निशानदेही हो चुकी है। यह काम प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से करवाया जाएगा। अगर सबकुछ सही रहा तो मार्च के दूसरे हफ्ते में काम शुरू हो जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह काम एक तय समय अवधि में पूरा होगा। साथ ही पुलिस इस काम में नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी।
जानकारी के मुताबिक इस दौरान पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से पुलिस सिटी खरड़, जीरकपुर और मुकंदपुर के थानों की बिल्डिंग बनाने की तैयारी की गई है। इन सभी जगह पर एच टाइप बिल्डिंग बनाई जाएगी। इन तीनों बिल्डिंगों पर करीब छह करोड़ लागत आएगी। अधिकारियों का कहना है कि काफी समय से उक्त इलाकों में बिल्डिंगों की कमी चल रही थी। पुलिस किसी तरह अपना काम चला रही थी। बारिश के दिनों में तो स्थिति बिलकुल खराब हो जाती थी। खरड़ में तो लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ती थी। यह मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में आया था। इसके बाद आगे की कार्रवाई चलेगी।
विज्ञापन


12 महीने में तैयार होगी तीन बिल्डिंग
पुलिस विभाग से मिली जानकारी यह काम एक प्राइवेट कंपनी से सहयोग करवाया जाएगा। इसके लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। इतना ही नहीं यह काम तय समय में पूरा होगा। पुलिस की तरफ से इसके लिए समय अवधि 12 महीने तय किए गए हैं। पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने कहा कि इस तरह की बिल्डिंग बनने से लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना खर्च होगा बिल्डिंगों को बनाने में
पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक खरड़ सिटी में बनने वाली बिल्डिंग पर 228.20 लाख, जीरकपुर के थाने की बिल्डिंग पर 183.35 लाख और मुकुंदपुर थाने की बिल्डिंग पर 167.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंधी बजट को मंजूरी को मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed