{"_id":"5ab16c6e4f1c1bb22a8b4759","slug":"91521577070-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनीत कौर ने लोक सभा हलका पटियाला से चुनाव लड़ने का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनीत कौर ने लोक सभा हलका पटियाला से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट मिलने पर जरूर लड़ूंगी चुनाव: परनीत कौर
पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के दिए संकेत
कहा- अकालियों की लोगों ने वोटों में खोली पोल, एनके शर्मा जाली वोटों से बने विधायक
विधायक शर्मा के घपलों की होगी जांच, 58 गांवों की पंचायतों को पांच करोड़ के चेक बांटे
हलके की बागडोर दीपइंदर सिंह ढिल्लों संभालेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने 2019 में फिर से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हाईकमान टिकट देता है तो चुनाव जरूर लड़ूंगी। वह मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव दीपइंदर सिंह के नेतृत्व में पंचायतों को चेक बांटने के लिए हलके गांव कारकौर और बिजनपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करने आई थीं। उन्होंने हलके के 58 गांवों की पंचायतों को करीब पांच करोड़ रुपये के चेक विकास कार्यों के लिए बांटे। इसमें से ढाई करोड़ रुपये मंगलवार को दिए गए, जबकि बाकी रकम नरेगा स्कीम के तहत पंचायतों के खातों में आएगी।
कारकौर में आयोजित समागम को संबोधित करते हुए पूर्व विदेश राज्यमंत्री ने सबसे पहले हलके के लोगों का कांग्रेस सरकार को वोट देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अकाली दल द्वारा कांग्रेस पार्टी की सरकार के खिलाफ की जा रही पोल खोल रैलियों के बारे में कहा कि अकालियों की पोल तो चुनावों में पहले ही राज्य के लोगों ने खोल दी थी, जो विपक्ष भी नहीं बन सके। उन्होंने हलका डेराबस्सी से दीपइंदर सिंह ढिल्लों के हारने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि सही मायने में इस हलके से ढिल्लों की जीत हुई है। पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि हलका विधायक एनके शर्मा ने धोखे के साथ जीत हासिल की है, जिसका जवाब हलके के लोग सही समय आने पर देंगे। परनीत कौर ने कहा कि विधायक एनके शर्मा की तरफ से अपने हाउसिंग प्रोजेक्टों की बनती सरकारी फीस न भरने के अलावा कई घपले किए गए हैं जिनकी जांच करवाई जाएगी। अकालियों द्वारा असेंबली के घेराव को ड्रामेबाजी बताते हुए कहा कि यदि अकाली दल सही मायने में पंजाब के लिए कुछ करना चाहते हैं तो केंद्र सरकार से राज्य का कर्ज माफ करवाने के लिए संसद का घेेराव करें। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनावों से पहले किए वायदे के मुताबिक किसानों के कर्ज माफ करने समेत अन्य वायदे पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलके में विधायक अकाली दल का बना है, लेकिन इस हलके से सरकार की ताकत दीपइंदर सिंह ढिल्लों के हाथ रहेगी। अरविंद केजरीवाल की माफी को उन्होंने राजनीति में बुद्धिमत्ता वाला फैसला नहीं बताया।
इस मौके दीपइंदर सिंह ढ़िल्लों, एसएमएस संधू, अंमृतपाल सिंह, जसपाल सिंह जीकरपुर, चरनजीत सिंह टिवाना, भुपिंद्र सिंह भिंदा, हरभजन सिंह रामपुर सैणियां, धरमिंदर सिंह कारकौर, हरजीत सिंह मिंटा और डिप्टी कमिश्नर मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा और एसएसपी मोहाली कुलदीप चाहल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
अवैध माइनिंग के जमीन मकान मालिकों पर हुए मामलों की होगी दोबारा जांच
परनीत कौर ने कहा कि बीते दिनों अवैध माइनिंग के खिलाफ की मुबारिकपुर और ककराली के गांवों के जमीन मकान मालिकों पर जो केस दर्ज हुए हैं, उनकी जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर मोहाली, एसएसपी और माइनिंग विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी गई है।
150 करोड़ की लागत से बनेगा दयालपुरा में स्टेडियम
परनीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जीरकपुर के दयालपुरा में 150 करोड़ की लागत से दिव्यांगों के लिए विशेष खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। जो अपने आप में देश और उतर भारत का पहला स्टेडियम है।