फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पानी के दामों के विरोध में संघर्ष

पानी के दामों के विरोध में संघर्ष

Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पानी के दामों के विरोध में संघर्ष
पानी के रेटों की बढ़ोतरी के विरोध में उतरे लोग
विज्ञापन

पुडा भवन के बाहर अलाटियों ने किया धरना प्रदर्शन
लोगों ने कहा कि जल्दी पानी के रेटों में की जाए कटौती, वरना करेंगे संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नए सेक्टरों में गमाडा द्वारा बढ़ाए गए पानी के रेटों का विरोध शुरू हो गया है। इस कड़ी में सोमवार को इलाके के लोग संघर्ष की राह पर आ गए। लोगों ने पुडा भवन के बाहर सेक्टर-76 से 80 प्लॉट अलॉटमेंट और डेवलपमेंट वेलफेयर कमेटी के बैनर तले धरना दिया। लोगों ने चेतावनी दी यदि उनकी सुनवाई जल्द नहीं हुई तो संघर्ष और तेज होगा। इस दौरान होने वाले नुकसान के लिए राज्य सरकार व पुडा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
कमेटी के प्रधान सुच्च सिंह कलोड़ ने कहा कि गमाडा के अधीन आते सेक्टरों में गमाडा ने पानी के दाम काफी बढ़ा दिए हैं। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि गमाडा के अधीन आते सेक्टरों में बढ़ाए गए रेटों को वापस लिया जाए। इस मौके पर उन्होंने मांग की कि उक्त रहते सेक्टरों में प्लॉट अलॉट किए जाएं। सेक्टर-78 से 79 की सड़क से अवैध रेत-बजरी के डंप हटाए जाएं। इसके अलावा सेेक्टर-79 के वाटर वर्क्स को चालू किया जाए। पार्क की उचित देखभाल की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपरस्त रघुबीर सिंह संधू, महासचिव रणजीत सिंह, सीनियर उप प्रधान मेजर सिंह, प्रेस सचिव सरदूल सिंह पूनिया, रेजिडेंट्स वेलफेयर कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह बल, अजीत सिंह, अमरीक सिंह, बंत सिंह, गुरमेल सिंह ढींढसा, निर्मल सिंह सभरवाल, हरमेश लाल, हरदियाल चंद, दर्शन सिंह, अध्यात्म प्रकाश, एनके त्रेहन, दियाल चंद, भूपिंदर सिंह, सतनाम सिंह भिंडर, रमणीक सिंह, डॉ . मनमोहन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed