फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   90 corona patients found in Mohali

मोहाली में कोरोना के 90 मरीज मिले

Sun, 11 Oct 2020 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
90 corona patients found in Mohali
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी कोविड-19 के शनिवार को 90 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि कई दिन के बाद इस महामारी की वजह से किसी की कोई मौत नहीं हुई। सेहत विभाग के लिए यह काफी राहत की खबर रही है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 11318 केस मिले हैं। इनमें से 10066 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 1045 केस अभी सक्रिय हैं। वहीं, 207 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोरोना के 120 मरीज ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान जो नए केस सामने आए हैं, उनमें बनूड़ में एक, डेराबस्सी में 16, ढकोली में 5, घडुआं में दो, खरड़ में तीन, कुराली में दो, लालड़ू में 9, मोहाली और आसपास से 52 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सेहत विभाग ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने के लिए अपील की है। जिससे हम सब मिलकर कोरोना को मात दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed