फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   14 दिन बाद पर्यटकों के लिए खुला छतबीड़ जू का लायन सफारी

14 दिन बाद पर्यटकों के लिए खुला छतबीड़ जू का लायन सफारी

Mon, 04 Feb 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
14 दिन बाद पर्यटकों के लिए खुला छतबीड़ जू का लायन सफारी
अब गाइड बताएंगे शिल्पा, युवराज और हेली की दास्तान
विज्ञापन

- 14 दिन बाद पर्यटकों के लिए खुला छतबीड़ जू का लायन सफारी, 1333 पर्यटकों ने उठाया लुत्फ
- शेरों के हमले में युवक की मौत के बाद पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था लायन सफारी
दीपक शाही
जीरकपुर। अब छतबीड़ जू के लायन और डियर सफारी में आने वाले पर्यटक बोर नहीं होंगे, क्योंकि पर्यटकों के मनोरंजन के लिए जूू प्रशासन द्वारा लायन सफारी की सैर के लिए जाने वाली हर बस में एक गाइड की तैनाती की गई है। यह गाइड पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें वन्य प्राणियों के इतिहास के बारे में जानकारी देंगे। इस ट्रायल के सफल होने के बाद जू प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जू के हर बाड़े के पास जहां वन्य प्राणी हैं, सरकार से अनुमति मिलते ही इन जगहों पर भी गाइड की तैनाती की जाएगी ताकि पर्यटकों को इनके बारे में भी जानकारी मिल सके।
शनिवार के वेटलैंड (वो प्राकृतिक जलक्षेत्र जहां सैकड़ों वन्यजीव और पक्षी-प्रजातियां फलती-फूलती हैं) पर छतबीड़ जू के लायन सफारी में सफल ट्रायल के बाद रविवार को पर्यटकों के लिए इसे खोल दिया गया है। अब छतबीड़ जू में पर्यटक शिल्पा और युवराज व हेली की अठखेलियां देख पाएंगे। वहीं डियर सफारी में सैर का लुत्फ भी पर्यटक उठाएंगे।
विज्ञापन

14 दिन से छतबीड़ जू का लायन सफारी बंद होने से पर्यटक काफी निराश थे। लंबे अंतराल के बाद रविवार को लायन सफारी के खुलते ही दिन में 12 से शाम 6 बजे तक पर्यटकों का तांता लगा रहा। इस दौरान जू में पर्यटकों ने लायन सफारी में बसों से शेर-शेरनी की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया और देर शाम तक पर्यटकों ने जू के वन्य प्राणियों का दीदार किया। पूरे दिन में सिर्फ लायन सफारी में 1333 पर्यटक शिल्पा, युवराज और हेली को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए दर्शकों के लिए बंद किया था लायन सफारी
21 जनवरी को छतबीड़ जू के लायन सफारी की दीवार लांघकर एक युवक शेर युवराज और शेरनी शिल्पा के बाड़े में घुस गया था। युवक के घुसते ही शिल्पा और युवराज ने युवक को दबोच लिया। जब तक जू कर्मी उसे बचाने पहुंचे, युवक की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। किसी तरह शेर-शेरनी से युवक को छुड़ाया गया। डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया था कि मृतक युवक आत्महत्या के इरादे से शेरों के बाड़े में कूदा था जिसे अंदर जाते हुए गांव की औरतों ने आगाह भी किया था। इसके बाद जू प्रबंधकों ने चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed