{"_id":"5b942eb9867a557ece01d7c6","slug":"81536437945-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्बू बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्बू बोले
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने डर को जीतना आपकी सबसे बड़ी संपत्ति: सिद्धू
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बोले
अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति में बदलने की हमेशा कोशिश करे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में शनिवार को दो दिवसीय आईएसबी लीडरशिप समिट संपन्न हो गई। इसमें देश की तीस से अधिक हस्तियों ने शिरकत की। साथ ही वे संस्थान में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इनमें 13 विभिन्न क्षेत्रों में काम रही महिलाएं शामिल थीं, जिनका नाम पूरे वर्ल्ड में चलता है। समिट में पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, फिल्म एक्टर व डायरेक्टर राहुल बोस, आईएनएस तारिनी की सारी महिला क्रू मेंबर, सेना की नॉर्दर्न कमांड के पूर्व कमांडर-इन-चीफ दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नामी हस्तियां समिट का हिस्सा बनीं।
इस मौके पर सिद्धू ने कहा कि जीवन में लक्ष्य महत्वपूर्ण नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उस लक्ष्य तक कैसे पहुंचे। चैंपियंस हमेशा अलग सोचते हैं। अपने डर को जीतना आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। एक चैंपियन हमेशा ही ऐसा करता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में सोच काफी मायने रखती है। जैसे हम सोचते हैं उसी तरह का रिजल्ट आना शुरू हो जाता है। उन्होंने युवाओं को कहा कि वे अपनी असफलताओं को चुनौती दें। अपनी कमजोरी को अपनी शक्तियों में परिवर्तित करें। यह जुनून नहीं है जो आपको बनाता है। विपत्ति आपका सबसे बड़ा शिक्षक होती है। कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग और तेंदुलकर जैसे महान चैंपियनों को आत्मविश्वास और बिना डर के सबसे प्रतिकूल परिदृश्यों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में डीन आईएसबी राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आपको भविष्य से सीखना है। आज की दुनिया में यदि आप एक सफल नेता बनना चाहते हैं और परिवर्तन की दिशा में काम करना चाहते हैं तो आपको साझा करने के लिए सीखना होगा।