फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नगर काउंसिल ने अवैध निर्माण हटाया

नगर काउंसिल ने अवैध निर्माण हटाया

Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
नगर काउंसिल ने अवैध निर्माण हटाया
नगर काउंसिल ने शैलर मालिक के अवैध निर्माण को हटाया
विज्ञापन

कर्मचारियों और शैलर चलाने वाले के बीच हुई बहस
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
वार्ड नंबर-1 में शैलर मालिकों द्वारा गली में किए गए अवैध कब्जे को नगर काउंसिल की टीम ने हटा दिया है। शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम के साथ शैलर मालिक की बहसबाजी भी हुई। शैलर मालिक ने इस कार्रवाई को धक्केशाही बताया, जबकि रास्ता खुलने पर मोहल्ला वासियों ने राहत महसूस की।
चकवाल स्कूल के मैदान के साथ लगते शैलर की चारदीवारी का हिस्सा गली में होने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर काउंसिल की टीम एसओ राजीव कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। एसडीएम खरड़ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इस कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए नायब तहसीलदार हरिंदरजीत सिंह और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में काउंसिल की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

टीम ने जब कब्जा हटाने संबंधी कार्रवाई शुरू की तो शैलर चलाने वाले रोहित कपूर ने इसका विरोध किया और कार्रवाई में विघभन डालने की कोशिश की। गली में चारदीवारी का हिस्सा गिराने के बाद जब टीम ने इसी गली में बनाए गए पिलर और शैलर के गेट को हटाने की कार्रवाई शुरू की तो रोहित कपूर ने पहले जेसीबी मशीन को पकड़ लिया और पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद गेट के पिलर पर खडे़ होकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की। मौके पर इकट्ठा हुए मोहल्ला वासियों ने भी काउंसिल की कार्रवाई का साथ दिया। लोगों ने कहा कि शैलर मालिकों द्वारा गली में अवैध कब्जा किया हुआ है। इस कारण वे लंबे समय से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गली में किए गए इस कब्जे के कारण मोहल्ले में वाहनों का आना-जाना बंद हो गया था। इस कारण संकट के समय उनको भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस दौरान चंडीगढ़ में रहने वाले जमीन मालिक संजीव भसीन ने फोन पर बताया कि उसने शैलर की जमीन लीज पर दी हुई है। उसने कहा कि काउंसिल द्वारा उसके साथ धक्का किया गया है। इस दौरान नगर काउंसिल के एसओ राजीव कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एसडीएम खरड़ के आदेशों पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैपशन : कुराली के बार्ड नंबर 1 में शैलर की चार दीवारी को गिराने दोरान कर्मचारीयो का विरोध करते हुए रोहित कपूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed