{"_id":"5a3422394f1c1b3c3d8bddce","slug":"81513366073-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर साहिब जाने वाली ट्रेन खरड़ में रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर साहिब जाने वाली ट्रेन खरड़ में रुके
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘खरड़ में रुके अमृतसर साहिब जाने वाली ट्रेन’
दिल्ली में रेल मंत्री ने भाजपा नेता ने की मुलाकात, सारे प्रोजेक्ट के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
रेल मंत्री पीयूष गोयल से मोहाली भाजपा के उपाध्यक्ष नरिंदर राणा ने दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राणा ने रेल मंत्री के समक्ष चंडीगढ़ से श्री अमृतसर साहिब को जाने वाली ट्रेन को खरड़ में स्टाप देने की मांग की। उन्होंने रेल मंत्री को मांग पत्र देकर मांग की कि श्री अमृतसर साहिब को जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 12411 और 12412 को खरड़ स्टेशन में ठहरने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं।
इस मांग पत्र में उन्होंने लिखा है कि पंजाब के पवित्र और प्रसिद्ध धार्मिक स्थान श्री हरमंदिर साहिब, श्री दुर्गयाना मंदिर, डेरास्वामी ब्यास, ऐतिहासिक स्थान जलियां वाला बाग, बाघा बार्डर आदि को रोजाना खरड़ से हजारों तीर्थ यात्री जाते हैं। राणा ने रेल मंत्री को बताया कि इससे लोकसभा सदस्य प्रेम सिंह चंदूमाजरा के प्रयासों से पूर्व रेलमंत्री प्रभु के समय में इस रेलगाड़ी को खरड़ में ठहरने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अधिकारियों ने कुछ समय बाद स्टेशनों के बीच दूरी को लेकर मामला बनाकर इसे टाल दिया था। राणा ने रेल मंत्री से मांग की है कि इस मामले पर गौर किया जाए क्यों कि मोहाली और मोरिंडा रेलवे स्टेशन की दूरी खरड़ से 25-25 किलोमीटर है और ऐसा ही नही खरड़ शहर की जनसंख्या मोरिंडा से पांच गुना अधिक है, इसलिये रेलवे स्टेशनों की दूरी को मुद्दा न बनाया जाए। खरड़ शहर की जनसंख्या मोरिंडा से पांच गुना अधिक है। खरड़ शहर और आसपास के 50 से अधिक गांवों की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए खरड़ स्टेशन पर चंडीगढ़-श्री अमृतसर साहिब रेलगाड़ी के ठहरने के आदेश दिए जाएं।
इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मौके पर ही रेलवे अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि तथ्यों की जांच करके खरड़ में रेलगाड़ी का रुकना सुनिश्चित करें। इस मौके पर रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि तथ्यों की जांच करके ट्रेन को खरड़ में ठहरने के आदेश जल्द दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कैप्शन- नई दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करते नरिंदर सिंह राणा।