{"_id":"5a3422354f1c1b156b8bc83d","slug":"81513366069-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाजिम आए संघर्ष की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाजिम आए संघर्ष की राह
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम निगम भवन के बाहर मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-68 स्थित नगर निगम भवन के मेन गेट पर शुक्रवार को सफाई कर्मियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने धरना दिया। वे क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब व पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के बैनर तले एकजुट हुए थे। रैली को मुलाजिम जत्थेबंदियों के प्रमुख नेता सज्जन सिंह, मोहन सिंह, सचिव पवन गोडयाल, सफाई मजदूर यूनियन नगर निगम मोहाली के प्रधान शोभा राम, सुरेश कुमार, राज मोहन, राजन चवरिया, गुरप्रीत सिंह, अनिल कुमार ने संबोधित किया।
नेताओं ने कहा कि मुलाजिम भलाई एक्ट 2016 को लागू करके सभी कच्चे मुलाजिमों को तुरंत पक्का किया जाए। ठेकेदार कंपनियों को बाहर निकाला जाए और निकाले हुए मुलाजिमों को वापस लिया जाए। इसके अलावा मुलाजिमों के लिए 125 प्रतिशत डीए बेसिक-पे में मर्ज किया। सामान काम सामान वेतन का सुप्रीम कोर्ट का फैसला तुरंत लागू किया जाए। पार्कों में काम करने वाले उन 90 सफाई सेवकों को भी तुरंत नौकरी पर वापस लिए जाने की मांग रखी गई, जिन्हें निकाल दिया गया था। नेताओं ने और कहा कि मुलाजिमों को नियमों के मुताबिक हर महीने सात तारीख से पहले वेतन दिया जाना चाहिए, जो कि नहीं दिया जा रहा जबकि यह जिम्मेवारी नगर निगम के कमिश्नर की है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि निगम कमिश्नर को 30 नवंबर को मांगों संबंधी नोटिस दिया गया था, लेकिन कमिश्नर द्वारा मांगों की ओर कोई ध्यान न दिये जाने के कारण यह रैली करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों की ओर जल्द ध्यान न दिया गया तो आने वाले दिनों में बहुत जल्द अनिश्चित काल के लिए हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।