{"_id":"5cacfc72bdec22143439db45","slug":"71554840690-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे 24 घंटे फ्लाइटों के लिए तैयार, शुरू होंगी कई नई उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे 24 घंटे फ्लाइटों के लिए तैयार, शुरू होंगी कई नई उड़ानें
Wed, 10 Apr 2019 10:15 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे 10 अप्रैल से 24 घंटे डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के संचालन तैयार हो जाएगा। एयरफोर्स ने रनवे पर 1500 लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया था जिसके बाद 6 अप्रैल से लाइटों की टेस्टिंग चल रही थी। मंगलवार देर शाम तक फाइनल टेस्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई।
अभी फ्लाइट्स का आवागमन सुबह 6:25 से रात 8 बजे तक होगा। वहीं 30 अप्रैल से आखिरी फ्लाइट रात 11:35 बजे चंडीगढ़ में लैंड होगी। ये जानकारी एयरपोर्ट के पीआरओ दीपेश जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से रात 11:35 बजे आने वाली फ्लाइट सुबह 6:25 बजे चंडीगढ़ से बेंगलुरु रवाना होगी।
सदन टैक्सी ट्रैक का काम शुरू
फ्लाइट्स को रात के समय एयरपोर्ट पर पार्क करने के लिए सदन टैक्सी ट्रैक का काम शुरू हो गया है। अभी एयरपोर्ट पर 8 पार्किंग-वे हैं, जोकि 5 और बनाए जाने हैं। गौरतलब है कि सुबह जल्दी उड़ान भरने वाली फ्लाइट रात को एयरपोर्ट के पार्किंग-वे में लग जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली के बाद नॉर्दर्न का आठ लेयर का 575 एमएम मोटा सबसे मजबूत रनवे
एयरफोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के बाद नार्दर्न में दूसरा मोटा रनवे चंडीगढ़ एयरपोर्ट का है, क्योंकि अमृतसर में 150 एमएम, पुणे में 140 एमएम, अहमदाबाद में 135 एमएम का रनवे बनाया गया। इन एयरपोर्ट्स का रनवे महज दो से तीन लेयर का है, जबकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का रनवे 8 लेयर का 575 एमएम मोटा बनाया गया है।
इससे लैंडिंग के दौरान जहाज सुरक्षित रहेंगे। यह रनवे 12400 फीट लंबा और 45 मीटर चौड़ा व एनएलबी (नॉन लोड लेेयरिंग सर्फेस) 60 मीटर चौड़ा। बता दें कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहले रनवे 9000 फीट का था, लेकिन और बड़े जहाजों की लैंडिंग के लिए 10000 फीट का रनवे होना चाहिए। अब रनवे का विस्तार कर 12400 फीट कर दिया गया है।
नई डोमेस्टिक फ्लाइटें
1 मई को सुबह 8:20 बजे मुंबई से चंडीगढ़ आएगी और 8:55 बजे चंडीगढ़ से मुंबई के लिए रवाना होगी। इसके अलावा 1 मई को जेट एयरवेज की फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ 7:20 बजे आएगी और 7:50 बजे दिल्ली के लिए चंडीगढ़ से रवाना होगी। वहीं जेट एयरवेज की फ्लाइट 8 बजे मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचेगी और 8:30 बजे चंडीगढ़ से मुंबई के लिए रवाना होगी। 4 मई को जेट एयरवेज की फ्लाइट पुणे से चंडीगढ़ 1:30 बजे आएगी और 2:30 बजे चंडीगढ़ से पुणे के लिए रवाना होगी।
तीन फ्लाइट चंडीगढ़ रात को पहुुंचेगी और अगले दिन रवाना होंगी
चेन्नई, बेंगलुरु व हैदराबाद के लिए भी 30 अप्रैल से नई फ्लाइटें चंडीगढ़ से उड़ान भरेंगी। ये फ्लाइटें रात को चंडीगढ़ लैंड करेंगी और अगले दिन अपने डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरेंगी। इनमें चेन्नई से चंडीगढ़ फ्लाइट रात 8:30 बजे पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी। वहीं हैदराबाद से चंडीगढ़ रात 10:35 पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:25 पर बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। इसके अलावा बेंगलुरु से चंडीगढ़ से रात 11:35 बजे पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:25 बजे चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी आदि शामिल हैं।
इंटरनेशनल दो फ्लाइटें
1. चंडीगढ़-दुबई - 12:05 बजे
2. दुबई-चंडीगढ़ - 10:20 बजे
3. शारजाह-चंडीगढ़ - 14:15 बजे
4. चंडीगढ़-शारजाह - 15:15 बजे उड़ान भरेगी।