फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कुराली में कुतों का आंतक, दो को काटा

कुराली में कुतों का आंतक, दो को काटा

Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
कुराली में कुतों का आंतक, दो को काटा
सैर कर रहे दो लोगों को कुत्तों ने काटा, एक चंडीगढ़ रेफर
विज्ञापन

शहर में वीरवार सुबह हुआ हादसा, लोगों ने उन्हें कुत्तों से छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। चकवाल स्कूल के समीप सैर कर रहे दो लोगों पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर उन्हें काट लिया। इनमें से एक व्यक्ति को चंडीगढ़ सेक्टर 16 अस्पताल में रेफर कर दिया।
सतपाल वर्मा और विनोद सैर कर रहे थे। तभी अचानक ही लावारिस कुत्तों ने उन पर हमला कर उनको कई जगहों से काट लिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने उन्हें कुत्तों से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक चिकित्सा दी। सतपाल वर्मा की हालत गंभीर होने से उन्हें सेक्टर 16 चंडीगढ़ के अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान शहर वासियों ने लावारिस कुत्तों से बढ़ रही संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर काउंसिल और जिला प्रशासन से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहाली जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक पूरी तरह से गहरा गया है। अभी कुछ दिन पहले सांसद द्वारा गोद लिए गांव दाऊं में हड्डा रोड़ी वाले कुत्तों ने एक बच्चे को सिर पर 18 जगह से काट दिया था। बच्चा गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऐसा ही एक मामला जीरकपुर ढकौली में सामने आया था जब खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली फेज-दो में गुरुद्वारे में खेल रहे बच्चे का लावारिस कुत्ते ने मुंह पर काटा था। जिसके बाद बच्चे की पीजीआई में सर्जरी हुई थी।

फोटो कैपशन : कुराली में कुत्तों के हमले से घायल सतपाल वर्मा को चंडीगढ़ रेफर करनेे के लिए एंबुलेंस में ले जाते हुए।
( अजय ) फोटो नंबर : एमएचएल-83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed