फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   संदिग्ध हालत में चार नाबालिग लड़कियां मटौर से गायब

संदिग्ध हालत में चार नाबालिग लड़कियां मटौर से गायब

Sat, 17 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में चार नाबालिग लड़कियां मटौर से गायब
संदिग्ध हालात में चार नाबालिग लड़कियां मटौर से गायब
विज्ञापन

परिजनों ने इस संबंध में मटौर थाने की पुलिस को दी शिकायत
दो लड़के भी गायब, परिजनों को संदेह उक्त लड़के ले गए हैं लड़कियों को
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-70 स्थित गांव मटौर से चार नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में गायब हो गई हैं। लड़कियों को गायब हुए कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं, इलाके से दो युवक भी गायब हैं। परिवार को संदेह है कि उक्त दोनों युवक ही उनकी लड़कियों को भगाकर ले गए हैं। उन्होंने इस संबंध में मटौर थाने की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। परिवार का कहना है कि पुलिस तुरंत इस मामले में केस दर्ज कर लड़कियों व आरोपियों को काबू करे।
पुलिस को दी शिकायत में सुशील कुमार ने बताया कि वह मटौर के रहने वाले हैं। उनकी बहन और तीन अन्य नाबालिग लड़कियां गायब हैं। उनकी बहन सातवीं में पढ़ती है। गायब होने वाली सभी लड़कियां एक ही लाइन में स्थित घरों में रहती हैं। सुशील ने बताया कि वीरवार को सभी लड़कियां घर पर ही थीं, लेकिन 12 बजे अचानक गायब हो गईं। घरवालों को लगा कि सभी लड़कियां कहीं खेल रही होंगी। जब देर शाम तक सभी वापस नहीं आई तो उन्होंने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। रात भर लड़कियों को तलाशते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिलीं। आखिर में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी । हालांकि पुलिस द्वारा तब तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

इससे पहले भी सेक्टर-69 से एक लड़की संदिग्ध हालात में गायब हुई थी। इसके बाद उसका शव सेक्टर-69 में झाड़ियों में मिला था। उक्त लड़की से गैंगरेप हुआ था। फिर पुलिस ने इस मामले में मां-बेटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया था कि पुरानी रंजिश में उन्होंने लड़की को मार दिया। अब सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिज्जा कंपनी में काम करते थे लड़के
लड़की के भाई ने बताया कि इस बीच उन्हें पता चला है कि दो लड़के भी गायब हैं। लापता लड़के मनप्रीत (22) और रवि (24) पिज्जा कंपनी में काम करते थे। इसमें से गायब हुई एक लड़की के साथ दोस्ती थी। उसने अपनी सहेली को फोन कर पिज्जा खाने के लिए बुलाया था। इसके बाद जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो वह पिज्जा कंपनी में भी गए थे। लेकिन पता चला है कि लड़का वहां दो तीन दिन से नहीं आ रहा है। कंपनी वालों ने बताया कि लड़के का एड्रेस उनके पास नहीं है। इसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है।

भाई को फोन कर बताया दिल्ली में हूं
गायब हुईं चार में से एक लड़की ने शाम साढ़े सात बजे अपने भाई को फोनकर बताया कि मैं पुरानी दिल्ली में हूं, इसके बाद फोन बंद कर दिया।

एक लड़की का फोन बंद
उन्होंने बताया कि गायब हुई चार लड़कियों में एक के पास मोबाइल है, लेकिन अब वह बंद है। इस बारे में उन्होंने पुलिस को बता दिया है। लेकिन अब तक उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।

पूरे पंजाब में शेयर की लड़कियों की फोटो
शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने पुलिस को चारों लड़कियों की तस्वीरें मुहैया करवा दी है। पुलिस वालों का कहना है कि इन फोटो को पंजाब के सभी पुलिस थानों में शेयर कर दी है। साथ ही अलर्ट पूरे राज्य में भेज दिया गया है। कहा गया है कि किसी को यदि इस बारे में जानकारी मिलती है तो तुरंत उन्हें सूचित किया जाए।


परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं
पता चला है कि चारों परिवार संपन्न नहीं है। एक लड़की के पिता स्कूल में रिक्शा चलाते हैं। जबकि दूसरे के पिता ढाबा चलाते हैं। वहीं तीसरी लड़की के पिता पेंटर और चौथी के पिता प्राइवेट अस्पताल में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed