{"_id":"5f18a06c8ebc3e9ff52cb7a5","slug":"7-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-case-against-three-people-mohali-news-pkl3822425139","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख ठगे, तीन लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख ठगे, तीन लोगों के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी के मामले में इमिग्रेशन एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें एक एजेंट राजीव पुत्र तरसेम लाल निवासी आदर्श नगर लुधियाना, हरविन्दर उर्फ हैरी और आसमान नाम का व्यक्ति शामिल है।
शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे विदेश जाना था, इस दौरान उसका संपर्क चंडीगढ़-अंबाला रोड पर ग्लोबल माल में स्थित ब्रिज इंटरप्राइजेज के मालिक राजीव के साथ हुआ। राजीव ने उसको विदेश भेजने का झांसा देकर उससे सात लाख रुपये ले लिए। लेकिन इसके बाद उसे जाली वीजा के कागजात थमा दिए। इसके बाद उसे न तो उन्होंने विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। जिसके बाद उसने फर्जी वीजा एजेंट के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी बूटा सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल के आदेशों के बाद केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।