{"_id":"5a0f41bb4f1c1b0d698bc6ed","slug":"61510949307-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोडों से बदलेगी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोडों से बदलेगी शहर की सूरत
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये से बदलेगी शहर की सूरत
नगर निगम की वित्त एंड अनुबंध कमेटी की मीटिंग में 7.5 करोड़ के प्रस्ताव पास
लंबे समय से अधर में लटका था विकास का काम
जल्द होगी हाउस की मीटिंग, पार्षदों से लिए प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
लंबे समय बाद नगर निगम ने शहर में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराने का फैसला किया है। नगर निगम की वित्त एवं ठेका कमेटी की मीटिंग में अलग-अलग वार्डों के लिए करीब 7.5 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। यह मीटिंग मेयर कुलवंत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी व कमिश्नर संदीप हंस की अगुवाई में संपन्न हुई।
जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में रिपेयर और पेवर के प्रस्ताव पास किए गए। ऐसे में उम्मीद है कि सभी वार्डों में विकास की कार्रवाई शुरू हो पाएगी। काफी समय से यह काम रुका था। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। यहां दिलचस्प बात यह है कि सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन के करीब पार्षदों के वार्डों में रिपेयर का काम किया गया। हालांकि इस मामले में रिशव जैन ने कहा कि उनके वार्डों में रिपेयर के काम की जरूरत नहीं है। साथ ही पेवर ब्लॉक लगाने का काम बाद में किया जाएगा।
पार्कों का काम अगली मीटिंग
जानकारी के मुताबिक, शहर के पार्कों संबंधी कामों का एजेंडा भी इसी मीटिंग में आना था। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि एन मौके पर इस प्रस्ताव को कैंसिल कर दिया गया। वहीं, नगर निगम ने अब अगले हफ्ते होने वाली हाउस की मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। ताकि शहर का विकास हो सके। इस संबंधी पार्षदों से प्रस्ताव भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
---बॉक्स
बरसात से हुआ था नुकसान
शहर में इस बार बारिश के मौसम में काफी नुकसान हुआ था। जिसके बाद रिपेयर का काम नहीं हो पाया था। वहीं, अब नगर निगम ने उसकी रिपेयर करने का फैसला लिया है। ताकि लोगों का फायदा मिल सके।