{"_id":"5960f8654f1c1b217c8b45c9","slug":"61499527269-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाजिम बन फोन किया, खाते से निकाले 45 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाजिम बन फोन किया, खाते से निकाले 45 हजार
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई कर्मी बन जानकारी ली, खाते से निकाल लिए 45 हजार
- गांव कंबाला निवासी व्यक्ति से हुई ठगी
- फोन कर कहा- आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण खाता हुआ बंद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव कंबाला निवासी एक व्यक्ति के खाते से 45 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि ठगी करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि वह आरबीआई से बोल रहा है। इसके बाद उसकी सारी जानकारी ले ली। जब वह बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से पैसे निकले गए। व्यक्ति ने बैंक और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में करनैल सिंह ने कहा कि वह गांव कंबाला के रहने वाले हैं। एक दिन अचानक उनके फोन पर एक अजनबी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बोल रहा है। बैंक में उसका आधार कार्ड जमा नहीं होने के कारण उसका खाता बंद हो गया है। इस दौरान उसने पूछा कि ऐसे में उसका खाता कैसे चलेगा। इस दौरान बातों ही बातों में उसका आधार कार्ड व एटीएम नंबर ले लिया है। इसके बाद वह बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ठगी करने वाला व्यक्ति काफी शातिर था। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की वारदातें होती हैं। फेज-5 में एक नामी स्कूल की टीचर व गांव झंजेड़ी के एक सिक्योरिटी गार्ड से भी ऐसे ही ठगी हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया था। लेकिन अभी तक इन मामलों में कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। जबकि पीड़ित परिवार थानों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, साइबर थाने के माहिरों ने लोगों को सलाह दी है कि फोन पर किसी भी व्यक्ति की बैंक संबंधी कॉल आती है। साथ ही आपके अकाउंट संबंधी कोई जानकारी मांगी जाती है, तो कोई जानकारी न दें। इसके अलावा अपने पासवर्ड आदि भी किसी के साथ भी शेयर न करें।