फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   60-year-old woman murdered in Kharar, four arrested

खरड़ : पैसे के लेनदेन में 60 वर्षीय महिला की हत्या... शव सीवरेज लाइन के गटर में फेंका, चार लोग गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
60-year-old woman murdered in Kharar, four arrested
खरड़। खरड़ के वार्ड नंबर-24 की गोबिंद कॉलोनी निवासी 60 साल की माया देवी को पैसों के लेनदेन के मामले में अगवा करके उसका बेरहमी सेे कत्ल कर सीवरेज लाइन में फेंक दिया गया। मृतका का शव मोरिंडा के नजदीक काईनौर के पास सीवरेज लाइन के गटर से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस ने इस मामले में कृष्णा देवी, उसका बेटा गुरदास सिंह, राज दुलारी निवासी बंगीया मोरिंडा, दिनेश निवासी उत्तराखंड, यूपी बार्डर हाल निवासी संतेमाजरा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन चारों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं को केस जोड़ा गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को शनिवार को खरड़ अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

इस मामले में मृतका माया देवी के बेटे विकास तोमर ने बताया कि उसकी माता ने रणजीत नगर खरड़ में रहने वाली कृष्णा देवी से करीब ढाई-तीन लाख रुपये लेने थे। कुछ दिन पहले उसकी माता अपने पैसे लेने के लिए कृष्णा देवी के पास गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आई। उन्होंने इसकी शिकायत थाना सिटी खरड़ में दी थी। विकास ने बताया कि पुलिस की जांच में सीसीटीवी कैमरों में उसकी माता कृष्णा देवी के साथ बैठी दिखाई दे रही है। जांच में यह भी सामने आया कि कृष्णा देवी उसका बेटा गुरदास सिंह और इनके कुछ अन्य साथी उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गए थे। माया देवी ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया था। जब माया देवी बेहोश हो गई तो आरोपियों ने उसके मुंह में कोई जहरीली वस्तु डाल दी थी। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसे मोरिंडा के नजदीक काईनौर के पास एक सीवरेज के मेन गटर में फेंकदिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की और आरोपियों से सख्ती से पूछताछ के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed