{"_id":"624368d3d12fe835d8485349","slug":"6-crore-loss-due-to-mohali-news-pkl446084576","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदारों की हड़ताल से 6 करोड़ का हुआ नुक्सान, आज भी जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदारों की हड़ताल से 6 करोड़ का हुआ नुक्सान, आज भी जारी रहेगी हड़ताल
विज्ञापन
मोहाली। श्री मुक्तसर साहिब में किसान जत्थेबंदियों द्वारा नायब तहसीलदार व पटवारियों को बंदी बनाने के मामले को लेकर मंगलवार को राजस्व विभाग में कार्यरत अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसका असर यह हुआ कि मोहाली, खरड़, जीरकपुर और डेराबस्सी तहसील व सब-तहसील में कोई कार्य नहीं हुआ। तहसील व सब-तहसील में अधिकारी अपनी सीट पर नदारद मिले। जो लोग रजिस्टरी करवाने दफ्तर पहुंचे, उन्हें बिना रजिस्टरी करवाए खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं मंगलवार को राजस्व विभाग की हड़ताल से अकेले मोहाली जिले में 6 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर रजिस्टरी करवाने काफी संख्या में लोग जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित तहसील में पहुंच गए। इस दौरान दफ्तर में अधिकारियों की गैरमौजूदगी देखकर लोग इंतजार करने लगे। हर कोई अपने हाथों में रजिस्टरी की कॉपी लिए खड़ा था और इंतजार में था कि तहसीलदार आएंगे तो उनकी रजिस्टरी करेंगे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब तहसीलदार अपनी सीट पर नहीं पहुंचे तो एक के बाद एक सभी लौट गए।
मोहाली, खरड़, जीरकपुर और डेराबस्सी में नहीं हुईं रजिस्टरी
वीआईपी जिला मोहाली प्रापर्टी के कारोबार के नाम से जाना जाता है और भारी संख्या में लोग यहां जमीन की खरीद-फरोख्त करते हैं। मंगलवार को तहसील दफ्तरों की हड़ताल के चलते मोहाली, खरड़, डेराबस्सी और जीरकपुर में एक भी रजिस्टरी नहीं हुई। इसके अलावा पटवारियों से जुड़े दस्तावेज तस्दीक न होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हड़ताल का असर केवल लोगों पर नहीं बल्कि इसका असर बैंकों पर भी पड़ा क्योंकि अधिकतर लोग बैंक से लोन लेकर प्रापर्टी खरीदते हैं और रजिस्टरी न होने से उन्हें आर्थिक परेशानियां भी झेलनी पड़ीं।