फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कागजी कार्रवाई में अभी दो से चार दिन का और समय लग सकता है

कागजी कार्रवाई में अभी दो से चार दिन का और समय लग सकता है

Fri, 01 Mar 2019 02:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
कागजी कार्रवाई में अभी दो से चार दिन का और समय लग सकता है
आज निजी हाथों में नहीं सौंपी जाएगी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई में अभी लग सकता है दो से चार दिन का और समय
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। एक मार्च से एयरपोर्ट की तर्ज पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत निजी कंपनियों के हाथों में सौंपी जानी थी, लेकिन कागजी कार्रवाई के चलते इसमें तीन से चार दिन का समय और लग सकता है। हालांकि आईआरएसडीसी के अधिकारियों की ओर जल्द कागजी कार्रवाई पूरी करने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद रेलवे सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था, टिकट की बिक्री व ट्रेनों के संचालन का काम देखेगा। शेष जिम्मेदारी जैसे पार्किंग, प्लेटफार्म टिकट, खानपान सेवाएं, विज्ञापन, सफाई, साज-सज्जा, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हॉल, डिस्प्ले बोर्ड, हेल्प डेस्क विश्रामगृह, इमरजेंसी चिकित्सा, शौचालय आदि का प्रबंधन निजी कंपनी को सौंप दिया जाएगा।


पंचकूला साइड पार्किंग की नहीं हुई शुरुआत
पंचकूला साइड कार और बाइक पार्किंग को जल्द शुरू कराने का आदेश नॉर्दर्न जीएम जीएम टीपी सिंह ने अंबाला के सीनियर डीसीएम सहित अन्य अधिकारियों को दिया था, लेकिन अभी पंचकूला साइड पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई है। बता दें कि पंचकूूूला की तरफ जीआरपी पुलिस कर्मी भी नहीं दिखते। ऐसे में यहां पार्किंग में खड़े वाहन सुरक्षित नहीं हैं। कई बार मोटरसाइकिलों के टायर भी खुल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed