{"_id":"5a0f41bf4f1c1b7a548bda53","slug":"51510949311-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में एक की मौत
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
खरड़। खरड़-मोरिंडा रोड पर वीरवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चूहड़ सिंह निवासी गांव मानखेड़ी रात को खाना खाने के बाद खरड़-मोरिंडा सड़क पर सैर करने गया था। जब वह सैर करके अपने घर की ओर लौटने के लिए सड़क पार करने लगा तो खरड़ की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। बाइक से टक्कर लगने से चूहड़ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में खरड़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।