फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   50 crore approved for the development of 12 villages in Mohali

Mohali News: मोहाली के 12 गांवों के विकास के लिए 50 करोड़ मंजूर

Thu, 07 May 2026 12:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
50 crore approved for the development of 12 villages in Mohali
मोहाली। नगर निगम में शामिल किए गए 12 गांवों के विकास को लेकर सरकार ने बड़ी पहल की है। विधायक कुलवंत सिंह ने बुधवार को बताया कि इन गांवों के विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की जा चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसके चलते अगले 15 दिनों में विकास कार्य जमीनी स्तर पर शुरू हो जाएंगे। इस राशि से सड़कों, सीवरेज, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे लंबे समय से सुविधाओं की कमी झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और विधायक ने अपने कार्यालय में हलके के विभिन्न गांवों की पंचायतों को 1 करोड़ 88 लाख रुपये के विकास कार्यों के चेक भी सौंपे। इनमें गांव बेहलोलपुर, सैदपुर, रायपुरकला, धीरपुर, झयूरहेड़ी, जुझार नगर, कुरड़ा, कंडाला, माणकपुर, पत्तों, मनौली, मटरा, मनाणा, बड़माजरा, श्यामपुर, सैणी माजरा, रायपुरखुर्द, गोबिंदगढ़, अलीपुर और गिद्दड़पुर समेत कई गांव शामिल हैं। इन राशियों का उपयोग स्ट्रीट लाइट, गलियों-नालियों, पंचायत घर, खेल मैदान, आंगनवाड़ी केंद्र, धर्मशाला और जल निकासी जैसी सुविधाओं के विकास में किया जाएगा। इसके अलावा 31 जरूरतमंद परिवारों को 62 लाख रुपये की सहायता भी दी गई, ताकि वे अपने मकानों की मरम्मत या पुनर्निर्माण कर सकें। इससे पहले भी ढाई करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed