{"_id":"6085d5268ebc3e5918522e37","slug":"5-died-due-to-corona-and-893-infected-mohali-news-pkl4115027190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी : मोहाली में कोरोना से पांच और लोगों की मौत, 893 हुए संक्रमित... लगातार बढ़ रहा मरीजों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी : मोहाली में कोरोना से पांच और लोगों की मौत, 893 हुए संक्रमित... लगातार बढ़ रहा मरीजों का आंकड़ा
विज्ञापन
मोहाली। रविवार को जिले में कोरोना से पांच और लोगों की मौत हो गई, जबकि 893 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 932 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 41862 पर पहुंच गई है। इस समय जिले में 7998 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं और 545 लोगों की मौत हो चुकी है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मोहाली शहरी क्षेत्र के साथ ही ढकोली और खरड़ में हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं। तीनों क्षेत्रों में 150 से 200 मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को मोहाली में सबसे अधिक 267 लोग संक्रमित हुए, जबकि ढकोली में 246 और खरड़ में 151 केस सामने आए। इसके अलावा डेराबस्सी में 91, बूथगढ़ में 22, घंडूआं में 60, कुराली में 26, लालड़ू में 20 और बनूड़ में 10 लोग संक्रमित हुए हैं।
जिले में बाहरी राज्यों से आ रहे कोविड मरीजों के चलते अस्पतालों में बेड भरने लगे हैं। प्रशासन नए अन्य इंतजाम करने में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक ऑक्सीजन व दवाईयों की कमी नहीं है। सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की रही है कि स्वास्थ्य सुविधा संबंधी जानकारी के लिए 104 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
11786 लोगों ने लगवाया टीका
रविवार को भले ही जिले में लॉकडाउन था, लेकिन विभिन्न धार्मिक स्थानों, सोसाइटियों और गांवों में सेहत विभाग ने लोगों का टीकाकरण किया। इस दौरान एक दिन में 11786 लोगों को पहली और दूसरी डोज दी गई। सेहत विभाग ने इस महीने की पूरी समयसारिणी बनाई है। बता दें कि 58 सरकारी और 40 निजी अस्पतालों में टीकाकरण मुहिम चल रही है।