फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   479 laborers leave for train from Zirakpur to Katihar

जीरकपुर से कटिहार के लिए 479 मजदूर ट्रेन से रवाना

Thu, 21 May 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
479 laborers leave for train from Zirakpur to Katihar
जीरकपुर। जीरकपुर से अपने राज्यों को लौटने वाले मजदूरों की संख्या अभी कम नहीं हो रही है। यहां से तकरीबन रोजाना ही ट्रेन में बैठाकर मजदूरों को रवाना किया जा रहा है। बुधवार को भी 479 मजदूरों को कटिहार के लिए रवाना किया गया। इन मजदूरों की जीरकपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में पहले स्क्रीनिंग की गई और इसके बाद सभी की अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई। इसके बाद सभी को बसों मेें बैठाकर जीरकपुर से सरहिंद में रेलवे स्टेशन के लिए भेजा गया। इसके बाद वहां से सभी को स्पेशन श्रमिक ट्रेन से बिहार में कटिहार के लिए रवाना किया गया। यहां से कटिहार जाने वाले सभी मजदूरों को राधा स्वामी सत्संग भवन की ओर से खाना भी उपलब्ध करवाया गया था। इसके साथ ही मजदूरों को रास्ते के लिए भी पैक खाना देकर भेजा गया है।
विज्ञापन

अभी बैठे हैं छपरा, हरदोई और वेस्ट बंगाल जाने वाले श्रमिक
अभी भी छपरा, हरदोई और वेस्ट बंगाल को जाने वाले श्रमिक राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने एक निर्माणाधीन इमारत में अपने परिवार और सामान के साथ बैठे हुए हैं। इनमें ज्यादातर छपरा जाने वाले हैं। जिनका कहना है कि उन्हें जल्द भेजा जाए और वह रात को भी यहीं पर सो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed