फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   44 crushers and 26 screening plant seals of Mubarikpur zone

मुबारिकपुर जोन के 44 क्रशर और 26 स्क्रीनिंग प्लांट सील

Thu, 24 Dec 2020 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
44 crushers and 26 screening plant seals of Mubarikpur zone
क्रशर सील करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। खनन विभाग ने डेराबस्सी क्षेत्र में बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने मुबारिकपुर क्षेत्र में सभी 44 क्रशर और 26 स्क्रीनिंग प्लांट सील कर दिए। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त क्रशर व स्क्रीनिंग प्लांट संचालकों के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे। दूसरी ओर क्रशर एसोसिएशन ने विभाग की इस कार्रवाई का विरोध किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह खनन विभाग की टीम मुबारिकपुर क्रशर जोन में पहुंची। टीम का नेतृत्व खनन अधिकारी सिमरनजीत कौर ढ़िल्लों ने किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। कुछ दिन पहले भी विभाग ने कुछ क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट सील किए थे।
विज्ञापन

नहीं मिली पूर्व जानकारी : अमरजीत बंसल
क्रशर एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत बंसल ने कहा कि विभाग की तरफ से इस संबंधी उनको पहले कोई जानकारी दी नहीं गई। इसके साथ ही उन्हें दस्तावेज दिखाने के लिए भी समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान विभाग जरूरी मंजूरी संबंधी दस्तावेज न होने का दावा कर रहा है, जबकि क्रशर व स्क्रीनिंग प्लांट एमएसएमई उद्योग के अधीन आते हैं, जिनको बाकायदा लाइसेंस लेने बाद में चालू किया गया है। यहां हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इसके साथ ही क्रशर व प्लांट मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इस कार्रवाई पर आगे की रूपरेखा बनाने के लिए क्रशर व प्लांट प्रबंधकों ने वीरवार को विशेष बैठक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज मौके पर रखने की हिदायत : नरिंद्र कुमार
खनन इंस्पेक्टर नरिंद्र कुमार ने कहा कि विभाग की तरफ से बार-बार क्रशर व स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों को जरूरी दस्तावेज मौके पर रखने की हिदायत दी गई है। इनमें कच्चे व तैयार माल के सारे रिकॉर्ड समेत अन्य दस्तावेज शामिल हैं। परंतु उनकी तरफ से इस हिदायत का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed