{"_id":"5b6360cb4f1c1ba43e8b4e09","slug":"41533239499-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के सभी जिलों में गठित होगी वूमेन सेल कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के सभी जिलों में गठित होगी वूमेन सेल कमेटियां
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सभी जिलों में गठित होंगी वुमन सेल कमेटियां
महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए की अनूठी पहल
समागम में महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीष गुलाटी ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए पंजाब राज्य महिला कमीशन की ओर से सूबे के सभी 22 जिलों में वुमन सेल कमेटियों का गठन किया जाएगा। पंजाब राज महिला कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित लीग अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान लड़कियों को संबोधित करते हुए कहीं। नेशनल कमीशन फॉर वुमन नई दिल्ली के सहयोग से करवाए गए समागम को संबोधित करते हुए मनीषा गुलाटी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और सेक्सुअल हरासमेंट को रोकने के लिए महिलाओं से संबंधित कानून और सरकार की ओर से उनमें की जा रहे संशोधनों के बारे में जागरूक करवाना जरूरी है। ताकि महिलाएं अपने हक के बारे में जागरूक होकर अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकें। उन्होंने लड़कियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि उनके साथ घर, रास्ते और काम वाली जगह कोई अत्याचार हो तो चुप बैठने के बजाय अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने लड़कियों को स्वयं रोल मॉडल बनने के लिए प्रेरित किया ताकि वे किसी पर निर्भर ना होकर भविष्य के सपनों को साकार कर सकें। इस दौरान महिलाओं के लिए बनाए गए साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कैंप में स्कूल की छात्रा अमनदीप कौर, कृतिका शर्मा, अर्शदीप कौर, संदीप कौर ने नशा जहर है, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और भ्रूण हत्या पर अपने विचार रखते हुए कई अहम बातें बताईं।
इस दौरान बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी (सीडीपीओ) हरमीत कौर ने कहा कि अगर जुर्म करना करना गलत है तो जुर्म सहना भी गलत है। इसलिए हर लड़की को जागरूक होना जरूरी है। इस मौके पर डीएसपी हेड क्वार्टर मोहाली गुरशेर सिंह संधू, विजय कुमार डिप्टी डायरेक्टर, डीएसपी दीप कमल, प्रिंसिपल चरणजीत कौर, स्वर्ण सिंह पटवारी, तरुण रतन सहित स्कूल की छात्राएं मौजूद थीं।