{"_id":"62c8953d42bf044e83042a96","slug":"40-dengue-infected-found-in-the-district-mohali-news-pkl4560202105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 40 डेंगू संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 40 डेंगू संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिले में कोरोना के साथ ही अब डेंगू का कहर भी बढ़ने लगा है। तीनों सब डिवीजनों में खरड़ डेंगू हॉट स्पॉट बनकर उभर रहा है। अब तक सबसे ज्यादा मरीज उक्त इलाके से आए हैं। सरकारी अस्पताल में अब तक 1481 लोगों का डेंगू टेस्ट हुआ है। उसमें से 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 2610 घरों में सेहत विभाग की टीमों ने सर्वे किया जिनमें से 51 घरों में लारवा मिला है। अब तक 1,09,917 घरों का सर्वे किया जा चुका है जिसमें से 1639 घरों में लारवा मिला है।
लोगों को डेंगू से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। इसी मामले को लेकर डीसी खुद अधिकारियों से बैठक कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी कुछ इलाकों में केस आ रहे हैं। हालांकि इसके कई कारण है। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट इंजार्च डॉ. अक्षय कुमार ने बताया कि डेंगू को लेकर सेहत विभाग पूरी तरह से गंभीर है। वभाग की तरफ से उचित कदम उठाए जा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों को मच्छरदानियां भी बांटी गई हैं। आने वाले दो हफ्ते डेंगू के मरीजों के लिए खतरनाक है। ऐसे में सेहत विभाग की ओर से सभी लोगों से अपील की जाती है कि अपने आसपास सफाई रखें जहां भी बारिश का पानी इकट्ठा हो, वहां नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाकर सफाई करवाई जाए।