फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   3724 people got corona vaccine in Mohali

मोहाली में 3724 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
3724 people got corona vaccine in Mohali
बनड़। जिले में बनूड़ और अन्य शहरों सहित शुक्रवार को 3724 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान 906 लोगों को पहली खुराक और 2818 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। इस संबंधी सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि मोहाली के फेज-6 में स्थित सिविल अस्पताल और बनूड़ की सरकारी डिस्पेंसरी में लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में लोग टीकाकरण जरूर करवाएं और दोनोें खुराक लें। वहीं, बनूड़ डिस्पेंसरी की एसएमओ डॉ. रवनीत कौर ने बताया कि लोगों को अपने मन में टीके को लेकर चल रहे भ्रम दूर करने होंगे। इसके लिए सेहत विभाग की ओर से एक जागरूकता वैन चलाई गई है जो कि विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं, जिले के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीकाकरण मुफ्त किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed