फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   32-year-old widow commits suicide by hanging

32 वर्षीय विधवा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 09 Feb 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
32-year-old widow commits suicide by hanging
डेराबस्सी। 32 वर्षीय विधवा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सिमरन पुत्री मंगल सिंह निवासी भगत सिंह नगर गली नंबर 6 के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिमरन की शादी के बाद उसके पति की मौत हो गई थी। उसकी दो लड़कियां हैं। मां के बीमार होने के कारण वह मायके आई थी। मंगलवार दोपहर दो बजे पंखे के साथ फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। परिवार की तरफ से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे से उतारकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के भाई गगनदीप सिंह की शिकायत पर ससुर परिवार की तरफ से तंग करने संबंधी आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ससुराल वाले करते थे तंग
मृतका के पिता मंगल सिंह ने बताया कि उसके पति की मौत होने बाद में उसका ससुर परिवार उसकी बेटी को तंग करता था। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। बीते दिनों वह अपनी बेटियों के साथ यहां अपनी मां का पता करने के लिए आई थी। अपनी बेटियों की अच्छी परवरिश की चिंता को लेकर उसने दूसरा विवाह भी नहीं करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन -मृतका का पिता मंगल सिंह विलाप करते हुए।
-मृतका की पुरानी तस्वीर।
-पंखे से लटक रहा फंदा जिसकी मदद से मृतका ने सुसाइड किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed